बालिका हाई स्कूल प्रांगण में पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का किया गया आयोजन

0
ec5f3c92-1540-415c-8eec-3b08ef80e5c5

पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड के
बालिका हाई स्कूल प्रांगण में पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें सतबरवा जिला परिषद सुधा कुमारी पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी राजीव शरण जी और पतंजलि योग महिला प्रभारी श्रीमती ममता दीदी जी के संयुक्त कर कमलों से प्रखंड योग समिति सतबरवा इकाई के प्रभारी श्री वीरेंद्र साहू जी,सह प्रभारी श्री श्याम बिहारी जी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर योग शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस मौके पर जिला प्रभारी श्री राजीव शरण ने बताया कि योग जीवन का आधार है। आज आधुनिक युग में योग की महता बहुत बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि योग जीवन जीने की कला को दर्शाता है। योग शरीर को स्वस्थ रखता है। योग प्रदर्शन का चीज नहीं है, योग प्रभु दर्शन का चीज है। इस योग शिविर में सैकड़ो की संख्या में योग श्रद्धालु उपस्थित होकर योग, आसन प्राणायाम ,ध्यान किए। महिला प्रभारी श्रीमती ममता दीदी जी ने योग शिविर के कक्षा का संचालन की और उन्होंने अपने स्तर से आसन ,व्यायाम ,प्राणायाम की जानकारी दी। इस प्रकार योग शिविर दिनांक 14 मार्च 2024 तक चलेगा इस मौके पर योग प्रशिक्षक विजय राम जी ,वरीय योग प्रशिक्षक श्री राजकुमार साहू जी, योग प्रशिक्षक श्री सुधीर गुप्ता जी, योग प्रशिक्षक श्री चंदेश्वर राय जी इसके साथ ही साथ महिला पतंजलि योग समिति प्रभारी श्रीमती पूनम गुप्ता जी, गायत्री परिवार के प्रखंड प्रभारी श्री संजय कुमार जी, गायत्री परिवार के महिला प्रखंड प्रभारी श्रीमती उषा देवी जी ,कंचन देवी जी, सपना कुमारी, नीलू जी ,पतंजलि योग समिति के किसान प्रभारी श्री करमचंद साहू जी, वरीय योग सदस्य राम स्वरूप जी, समाज सेवी अकलू बाबा जी,समाज सेवी श्री सुनील गांधी जी, योग से जुड़े श्रद्धालु राम और श्याम जी ,सत्यनारायण जी,कमल जी,रंजीत जी,सुभाष जी(शिक्षक) पांच दिवसीय योग शिविर संचालन व व्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए। और इस मौके पर प्रखंड प्रभारी श्री वीरेंद्र साहू जी ने कहा कि इस पांच दिवसीय योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु आए और आसन प्राणायाम को सीखे और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। नित्य योग करें और शरीर को स्वस्थ रखें। उन्होंने कहा योग से तो शरीर स्वास्थ्य ठीक होते ही हैं इसके साथ-साथ मन में उच्च विचार दया भाव,करूणा उत्पन्न होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *