बाइक के लिए उतारा मौत के घाट, दहेज की भूख ने ली नवविवाहिता की जान

0
Untitled

मोतिहारी: दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पिपरा थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में शव ले जाकर मंगलवार की देर रात जला दिया गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंद्रहिया वार्ड संख्या 42 की है। मृतका की पहचान चंद्रहिया गांव निवासी प्रदीप कुमार की पत्नी अंजली कुमारी 24 के रुप में हुई है। मामले में केसरिया थाना क्षेत्र के खिजिरपुरा गांव निवासी रामनारायण साह ने एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। उसने प्रदीप कुमार, रंजीत साह, संदीप कुमार, रंजीत साह की पत्नी, उमेश साह की पत्नी सहित अन्य को आरोपित किया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर गायत्री परिवार के व्यक्तित्व निर्माण शिविर में युवाओं ने लिया नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प Player एफआईआर दर्ज की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कहा है कि 13 दिसंबर 2023 को उसकी पुत्री अंजली कुमारी की शादी प्रदीप कुमार से हुई थी। उसने उपहार के रुप में 10 लाख 65 हजार रुपये नकदी समेत आभूषण दिया था। शादी के बाद से ही उक्त आरोपित दहेज में बुलेट की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। मंगलवार की रात आठ बजे उसकी पुत्री अंजली कुमारी की हत्या की सूचना मिली। सूचना पर वह घर के सदस्यों सहित अन्य लोगों के साथ चंद्रहिया पहुंचा। तो अंजली का घर बंद था। घर में केवल प्रदीप साह की बुजुर्ग दादी थी। अन्य लोग फरार हो गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *