अचानक बदल गया घर का माहौल, गुस्से में पति ने पत्नी को तीन गोलियां मार दी,

0
Untitled

एटा:  एटा के थाना कोतवाली देहात के गांव खेरियाकलां में बुधवार शाम को घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी को तीन गोलियां मार दी। दो गोलियां महिला के हाथ में और एक पेट में लगी है। हालत गंभीर होने पर महिला को आगरा के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। एएसपी एटा, धनंजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि आपस में विवाद के बाद पति ने पत्नी को गोली मारी है। महिला की हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में दर्शन के दो और साथी गिरफ्तारआगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव खेरियाकलां निवासी अशोक कुमार (33) पुत्र कृपाल सिंह बुधवार शाम को अपनी पत्नी पूजा (30) के साथ घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में आशोक कुमार ने पत्नी पूजा को तीन गोलियां मार दी। ताबड़तोड़ तीन गोलियां लगने के बाद महिला वहीं गिर गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति में उसे आगरा रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *