PM मोदी आज से इटली दौरे पर, G7 समिट में लेंगे हिस्सा, बाइडेन-ट्रूडो समेत ये नेता भी होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज G7 के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इटली जाएंगे. इस समिट में सात सदस्य देशों के नेता और यूरोपीय काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन यूनियन का प्रतिनिधित्व करने वाले यूरोपीय कमीशन के अध्यक्ष एक साथ एक मंच पर इकट्ठा होंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी समिट का हिस्सा बनेंगे.
