बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: गिरिडीह पुलिस ने हथियार के साथ दो बदमाशों को दबोचा
गिरिडीह. गिरिडीह के एसपी डॉ . बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर परसन ओपी क्षेत्र के सखेटांड गांव में छापेमारी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. उक्त आशय की जानकारी एसपी डॉ. बिमल कुमार ने दी. बताया कि गुप्त सूचना मिली की कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हथियार के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं. सूचना के सत्यापन के लिए एसडीपीओ खोरीमहुआ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सखेटांड स्थित सामुन अंसारी के घर छापा मारा. मौके से 19 वर्षीय सामुन अंसारी पिता सागिर अंसारी को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. पूछताछ में सामुन ने बताया कि वह अपने साथी आशु कुमार पंडित, सूरज साव, सोहेल राजा, हसमत अंसारी के साथ मिलकर लूट-पाट एवं छिनतई की योजना बना रहा था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बांधी, धनवार निवासी 18 वर्षीय आशु कुमार पंडित पिता स्व. रामचन्द्र पंडित को भी गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में धनवार थाना कांड सं0-159/26 दिनांक-03.06.26, धारा-61(2)/3(5) BNS & 25(1-b)a/26/35 Arms Act के तहत मामला दर्ज किया गया है. शेष तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
गिरफ्तार अपराधियों में सामुन अंसारी उम्र-19 वर्ष, पिता सागिर अंसारी, सखेटांड, आशु कुमार पंडित उम्र 18 वर्ष, पिता स्व. रामचन्द्र पंडित, सा. बांधी, थाना-धनवार को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. छापामारी दल पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार दास जमुआ, पुअनि सोनू कुमार साहू ओपी प्रभारी परसन, सअनि भरत सिंह सिकरीवाल, अरविन्द कुमार, हव अशोक साह, हव चन्द्रधारी साव, आ 481 सोनू कुमार सिंह, चौ0 5/3 हनिफ अंसारी, चौ05/5 शिवनारायण वर्मा शामिल थे.

