संसद मार्च में आन्दोलन कारियों पर लाठीचार्ज व अश्रुगैस छोडना सरकारी आतंकवाद का विभत्स रुप: झारखण्ड क्रांति मंच

झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर कल 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर से लाखों की संख्या में संसद मार्च कर रहे आन्दोलन कारियों पर पीएम मोदी व अमित शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस व संघ व भाजपा के बिना नेम प्लेट के वर्दीधारी गुंडों द्वारा बर्बरतम लाठीचार्ज कर भीषण पिटाई व अश्रुगैस के गोले दागने की घटना की कठोरतम शब्दों में निन्दा करते हुए कहा है कि यह लोकतंत्र विरोधी मोदी के सरकारी आतंकवाद का विभत्स व निकृष्ट रुप है, निश्चित रूप से आर्थिक उदारीकरण व निजीकरण के गर्भ से उत्पन्न नरेंद्र मोदी के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पेपर लीक जैसी अक्षम्य विफलताओं से छात्र-नौजवानों के अन्दर उत्पन्न विक्षोभ को दबाने का यह कायराना व जालिमाना हरकत मोदी सरकार के उल्टी गिनती की शुरुआत है।
बयान में उन्होंने कहा है कि देश के एक बुजुर्ग लोकतंत्र के योद्धा व प्रसिद्ध वैज्ञानिक/पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल से उठाकर अवैध हिरासत में रखनेवाली मोदी सरकार इतिहास से सबक सिखने के बदले भारतीय संविधान व लोकतंत्र को मिटाने के लिए हर हथकंडे को अपना रही है, यही कारण है कि आज का जेन जी लाठी व गोली खाकर भी देश पर गहरा जख्म बन चुके मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए दूसरे स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत कर चुके हैं।