बाँसगुरु झरना स्थल पर होगा भव्य महारुद्र महायज्ञ — भगवान भोलेनाथ एवं बजरंग बलि की प्राण प्रतिष्ठा 5 फरवरी से
भगवान भोलेनाथ एवं बजरंग बलि की होगी प्राण प्रतिष्ठा
तरहसी / पलामू :-प्रखंड के चर्चित झरना स्थल बाँसगुरु में सात दिवसीय महारुद्र महायज्ञ की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है कई वर्षों से बाँसगुरु परिसर में भगवान भोलेनाथ एवं बजरंग़ बलि का मंदिर बनकर तैयार है जिसका की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बाँसगुरु मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा निर्णय लेकर यज्ञ का सुचारू रूप से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है मंदिर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष शशिभूषण पासवान एवं सचिव गिरेंद्र कुमार महतो ने बताया की महारुद्र महायज्ञ 5 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक आयोजित की जाएगी जिसमें की पांच आचार्य एवं तीन कथावाचकों के द्वारा यज्ञ कराई जाएगी एवं कहा कि महारुद्र महायज्ञ का अर्थ भगवान शिव को समर्पित एक अत्यंत शक्तिशाली वैदिक अनुष्ठान है जो आध्यात्मिक मुक्ति शांति और समृद्धि के लिए किया जाता है। यह एक प्रकार का अति रुद्र महायज्ञ है जिसका अर्थ है परम रुद्र भगवान शिव की पूजा इसमें रुद्रम् और चमकम जैसे मंत्रों का जाप सवा लाख रुद्रों की आहुति और विभिन्न प्रकार के हवन शामिल होते हैं महारुद्र महायज्ञ के मुख्य उद्देश्य नकारात्मक कर्मों को शुद्ध करना आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देना और ब्रह्मांडीय शांति और समृद्धि स्थापित करना है एवं मुख्य बिंदु बाँसगुरु झरना स्थल अब से बाबा बाँसगुरू धाम के नाम से जाना जाएगा बैठक में अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष शशिभूषण पासवान संजय प्रसाद पवन कुमार सिंह सचिव गिरेंद्र कुमार महतो उपसचिव प्रेमचंद कुमार कोषाध्यक्ष विपिन बिहारी प्रसाद उपकोषाध्यक्ष डॉ रंजीत कुमार महतो संयोजक अजय कुमार सिंह सहसंयोजक अनिल कुमार संरक्षक परमेश्वर साहू अरुण साव मीडिया प्रभारी प्रवेश कुमार सतीश कुमार धीरेंद्र कुमार प्रदीप पासवान लालदीप सिंह शिवदयाल सिंह प्रदीप शर्मा चंदन कुमार अजय कुमार सिंह सहित सोनपुरा एवं नौगढ़ पंचायत के अनेकों गांव के लोग उपस्थित थे

