अयोध्या से लौट रही ट्रेन में घुसकर जलाने की दी धमकी, कर्नाटक से एक शख्स गिरफ्तार, अन्य की तलाश

0
Untitled

अयोध्या से लौट रही ट्रेन में घुसकर जलाने की दी धमकी, कर्नाटक से एक शख्स गिरफ्तार, अन्य की तलाश

 

विजयनगर। अयोध्या से कर्नाटक लौट रही ट्रेन को जलाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह घटना गुरुवार रात उस वक्त घटी, जब राम मंदिर के दर्शन कर अयोध्या से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लौट रहे थे। इस बीच ट्रेन जैसे ही होसपेट रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े चार युवकोंं ने श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित बोगी नंबर 2 में जबरन घुसने की कोशिश की। जब यात्रियों ने उन युवकों को घुसने से मना किया, तो दोनों के बीच विवाद पैदा हो गया। इस दौरान कथित तौर पर युवकों ने धमकी दी कि यह ट्रेन उनके पिता की संपत्ति नहीं है। अगर कोई उन्हें ट्रेन मे चढ़ने से रोकेगा, तो वो इसे आग के हवाले कर देंगे। इसके बाद यात्रियों ने युवकों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद युवकों को अन्य बोगी में यात्रा करने की इजाजत दी गई, लेकिन श्रद्धालुओं ने ट्रेन से उतरकर आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *