अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई यूरिया नदी से तीन ट्रैक्टर जब्त

युरिया नदी से मंगलवार की मध्य रात्रि में अवैध बालू उठाव कर ले जा रहे ट्रैक्टर को मेराल अंचलाधिकारी यशवंत नायक एवं थाना प्रभारी विष्णु कांत ने संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चला कर तीन ट्रैक्टर को पकड़ कर जप्त किया। हासनदाग उरिया नदी से सोहबरीया गांव तरफ ले जाने के दौरान पुलिस ने रास्ते से बालू लदा तीनों ट्रैक्टर को जप्त कर थाना ले आया। इस संबंध में थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि यूरिया नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव कर बाहर ले जाया जा रहा है। इस सूचना के बाद अंचलाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से मध्य रात्रि में ही छापामारी किया गया। छापेमारी के दौरान ही बालू लदा तीनों ट्रैक्टर जिसमें जॉन डियर , स्वराज एवं महिंद्रा ट्रैक्टर को पकड़ कर थाना लाया गया। तीनों बरामद ट्रैक्टर रेजो गांव के दुनुखाड़ टोला निवासी विनोद चौधरी का जॉन डियर ट्रैक्टर, रमेशी चौधरी का महिंद्रा तथा हासनदाग गांव के राजेंद्र चौधरी का स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर है। जप्त तीनों ट्रैक्टर पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। विदित हो कि बालु माफिया द्वारा रात्रि में उरिया नदी से बालू उठाव कर ऊंचे दामों पर बेचने की धंधा धड़ल्ले से किया जा रहा है। लोगों में चर्चा है कि मध्य रात्रि में अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा पकड़ा गया तीनों ट्रैक्टर बालू माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।