अत्यधिक गर्मी से बेहोश होकर एक महिला कुएं में गिर गयी
गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 29 हीरो शोरूम के पीछे धरियाडीह में गुरूवार को अत्यधिक गर्मी से बेहोश होकर एक महिला कुएं में गिर गयी।
वायस – घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर कड़ी मस्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। बताया गया की धरियाडीह समेत पुरे शहरी क्षेत्र में इन दिनों बिजली कटौती काफ़ी बढ़ गया। जिसके कारण स्थानीय लोग काफ़ी परेशान है। लोगों का कहना है की इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती अत्यधिक होने से परेशानी बढ़ गई है। बिजली नहीं रहने के कारण महिला पानी भरने के लिए कुंवा पर गई हुई थी। इसी दौरान गर्मी के कारण महिला को चक्कर आया और कुंवा में जा गिरी।
इस बाबत स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मियों का घोर लापरवाही के कारण यह घटना घटी। मिस्त्री और संबंधित विभाग के अधिकारियों को कॉल करने पर एक बार में फोन नहीं रिसीव करते है और ना ही काम करने के लिए एक बार आते है। बताया गया की पहले भी एक दो दुर्घटना घट चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि इस समस्या का जल्द से जल्द दुरुस्त नहीं किया जाता है तो हम लोग सभी उग्र आंदोलन करेंगे।
मौके पर शैलेश महतो,आजाद अंसारी छोटू दास,एमडी बब्बनअंसारी, एमडी समीर अंसारी ,एमडी फरीद, सुमित साव, मुन्ना दास,जुगनू समेत कई लोग मौजूद थे।
