भारत के खिलाफ चीन की साजिश; सरहद पर बनाए 624 गांव
चीन और भारत के बीच सालों से सीमा विवाद चला आ रहा है। खबर ये भी है कि इस मुद्दे पर दोनों मुल्कों की सेनाओं के बीच झड़प भी हुई. इस बीच एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अब चीन ने भारत के साथ विवादित सीमा पर गांव बना लिए हैं.
यह दावा वाशिंगटन थिंक टैंक सेंटर फॉर इंटरनेशनल एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज (सीएसआईएस) की एक रिपोर्ट में किया गया है।
16 मई को सीएसआईएस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन हिमालय में भारत के साथ विवादित सरहद पर सैकड़ों गांवों का निर्माण कर रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में सैटेलाइट तस्वीरों का हवाला दिया गया है. इसमें 2022 से 2024 तक की तस्वीरों की तुलना की गई। चीन ने बीते चार वर्ष में 624 गांव बसाए हैं।
