अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वार्ड 15 में आयोजित हुआ योग शिविर
आज दिनांक 21 जून 2026 दिन रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 15 नम्बर वार्ड की महिलाओं एवं कराटे प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों द्वारा बरमसिया चिल्ड्रन पार्क गिरिडीह में योग शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला मंत्री पूर्व वार्ड परिषद गुड़िया देवी, वर्तमान 15 नम्बर वार्ड पार्षद पूजा कुमारी BJP युवा मोर्चा के मिथुन चंद्रवंशी,
लखन शर्मा,
दीपक मार्शल आर्ट एकेडमी के संचालक दीपक श्रीवास्तव, श्वेता आर्या , ज्योति कुमारी, सुधा देवी, साथ ही कराटे प्रशिक्षण लेने वाले सभी बच्चे एवं बच्चों के अभिभावकों ने योग का अभ्यास किया और योग का प्रशिक्षण लिया। योग हमेशा स्वस्थ के लिए बढ़िया होता है इसलिए हमेशा योग करें और निरोग रहे।

