अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर ” मॉडल जन चेतना केंद्र , गिरिडीह का उद्घाटन “
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर ” मॉडल जन चेतना केंद्र , गिरिडीह का उद्घाटन “
प्राथमिक शिक्षा- सह – सदस्य सचिव, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण ,झारखंड के निदेशक के आलोक में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर दिनांक-01 से 08 सितंबर 2025 तक गिरिडीह जिला अंतर्गत साक्षरता सप्ताह के आयोजन का समापन पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह ,गिरिडीह के प्रांगण में ” सबके लिए शिक्षा ” विषय पर चर्चा की गई l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद ,गिरिडीह के सदस्य प्रवीण मुर्मू एवं जागो फाउंडेशन के संचार प्रबंधक वीरेंद्र कुमार वर्मा के करकमलों द्वारा संयुक्त रुप से ” मॉडल जन चेतना केंद्र, गिरिडीह ” की स्थापना जिला शिक्षा अधीक्षक-सह- सचिव , जिला साक्षरता समिति , गिरिडीह के निर्देशानुसार की गई l गिरिडीह के ग्रामीण क्षेत्र में मॉडल जन चेतना केंद्र को सभी तरह के डिजिटल सुविधाओं से युक्त बनाने की योजनाओं पर नोडल शिक्षक-सह-राज्य संसाधन समूह के सदस्य संजीव कुमार ने प्रकाश डाला l
मुख्य अतिथि प्रवीण मुर्मू ने कहा कि विधालय परिवार जिस प्रकार से बच्चों के शिक्षण कार्य में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं उसी प्रकार से धनयडीह के सभी निरक्षर को साक्षर करने की योजना बनाने का प्रयास करें मेरा सहयोग किसी भी परिस्थिति में बना रहेगा l जागो फाउंडेशन के वीरेंद्र कुमार बर्मा ने कहा कि भारत सरकार “उल्लास” कार्यक्रम के अन्तर्गत 15 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी निरक्षर लोगों को साक्षर करने की जो योजना बनाई गई है जिसमें हमारी संस्था जागो फाउंडेशन पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करेगी l विधालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह ने जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-सचिव, गिरिडीह का आभार व्यक्त किया कि हमारे विधालय को मॉडल के रूप में चयनित किया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सहयोग प्रदान करने की अपील की l विधालय के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सौरभ ने जागो फाउंडेशन द्वारा किया गया सहयोग की सराहना की l
कार्यक्रम को आनंददायी बनाने संगीतकार महेंद्र दास की भूमिका के साथ उदय दास , जागो फाउंडेशन के डॉली कुमारी, सुकूर मनी मरांडी, नरेश कुमार, आशा कुमारी ,सुमित्रा कुमारी का योगदान रहा l
राज्य संसाधन समूह के सदस्य सह शिक्षक संजीव कुमार ने कहा कि हम विधालय परिवार के सभी सदस्य, विधालय प्रबंधन समिति एवं जागो फाउंडेशन जैसी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सहयोग से विधालय पोषक क्षेत्र को पूर्ण साक्षर करने का संकल्प लिया गया जिसमें विधालय के सभी शिक्षकों के साथ लगभग सैकड़ों लोगों की उपस्थिति थी l कार्यक्रम का संचालन नोडल शिक्षक संजीव कुमार ने किया एवं विधालय की छात्राओं ने तिलक, पुष्प एवं स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम को शिष्टाचार बनाया l

