पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में शनिवार (18 जुलाई) को उस समय तनाव पैदा गया, जब अधिकारियों ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर सांसद अभिषेक बनर्जी के सांसद कार्यालय को अवैध निर्माण के आरोप में ध्वस्त कर दिया। इस दौरान जमकर बवाल मचा। मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।