आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया जा रहा है लाभान्वित
आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया जा रहा है लाभान्वित
किसान को बीज व सिंचाई कूप,वृद्ध व्यक्ति को पेंशन,बच्चों को साईकल हेतु दिया जा रहा चेक
आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के सभी पंचयातों,नगर पंचायत व नगर निगम क्षेत्र में शिविर लगाकर विभिन्न योजनाओं से जुड़े लोगों के आवेदन लिए जा रहे हैं.इन शिविरों में न सिर्फ आवेदन लिये जा रहें हैं,बल्कि उन सभी आवेदनों का निपटारा करने में तेज़ी आयी है इसी का परिणाम है कि शुक्रवार को सदर मेदिनीनगर के लहलहे पंचायत में आयोजित शिविर में प्रत्येक वर्ग के लोगों को किसी न किसी योजना से लाभान्वित किया गया.यहां न सिर्फ योजनाओं को स्वीकृत किया गया बल्कि लबों को के बीच विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया.
11 बच्चियों को साईकल क्रय हेतु मिला चेक,छः से अधिक पेंशन की स्वीकृत,दो लाभुकों को बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना की स्वीकृति ऑन स्पॉट की गयी
लहलहे पंचायत में आयोजित शिविर में छः से अधिक पेंशन सर्वजन पेंशन योजना के तहत स्वीकृत किए गए.वहीं दो लाभुकों को कूप संवर्धन योजना का लाभ दिया गया.इसी तरह 11 बच्चियों को साईकल क्रय हेतु चेक प्रदान किया गया.किसानों के बीच बिज का भी वितरण किया गया.वहीं धोती-साड़ी लुंगी का भी वितरण किया गया.शिविर में सबसे अधिक आवेदन अबुआ आवास योजना के प्राप्त किये गये.वहीं आधार वाले स्टॉल पर भी भीड़ लगी रही.मौके पर मेदिनीनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि नीलिमा डुंगडुंग,प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष तेजू साव,लहलहे मुखिया पूनम देवी समेत
बड़ी संख्या में स्थनीय लाभुक उपस्थित रहे.लहलहे के अतिरिक्त आज जिले के अन्य 20 पंचायतों, मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड संख्या 35 एवं 36 व छत्तरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 एवं 16 में लगाये गये शिविर में कुल आज कुल 19 हज़ार से अधिक आवेदन प्राप्त किये गये.
