आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं की बहाली में भ्रष्टाचार हुआ तो उग्र आन्दोलन होगा:– झारखण्ड क्रांति मंच

0
f7199a57-01de-4454-aedc-9f28f14e5372

अगर आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं की बहाली में भ्रष्टाचार हुआ तो उग्र आन्दोलन होगा: झारखण्ड क्रांति मंच

21जून 2024(मेदिनीनगर)
झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु,मंच के केन्द्रीय संयुक्त सचिव युगल किशोर राम व मंच के केन्द्रीय सदस्य संजय कुमार राम ने आज मेदिनीनगर के पटेल नगर स्थित आवासीय कार्यालय पर संयुक्त प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा है कि पलामू जिले के लगभग 98 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 20 जून से 13 जुलाई तक आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं के चयन प्रक्रिया में सम्बन्धित अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रतिनिधियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार को अंजाम देकर मनमाने बहाली की गई तो झारखण्ड क्रांति मंच के द्वारा उग्र आन्दोलन किया जाएगा।
प्रेस को सम्बोधित करते हुए जेकेएम के नेताओं ने कहा कि पलामू के भ्रष्ट विभागों में से एक महिला व बाल विकास से सम्बन्धित समाज कल्याण विभाग में होनेवाली इन नियुक्तियों में पर्यवेक्षिका, सीडीपीओ समेत अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत से लाखों रुपए के लेन-देन कर सेविकाओं और सहायिकाओं की न्यूक्ति की जाती रही है, जिसकी वजह से विश्व बैंक आदि अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं के सहयोग से संचालित यह महत्वाकांक्षी परियोजना गरीब धातृ महिलाओं व बच्चों के कुपोषण दूर करने के बदले आंगनबाड़ी कर्मियों, कर्मचारियों व अधिकारियों के कुपोषण दूर करने का जरिया बन जाता है? आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बहाली से लेकर पोषण व टीकाकरण आदि की योजनाओं में संस्थानिक भ्रष्टाचार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है,जो गंभीर चिंता का विषय है।
आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे जिले के वरीय अधिकारियों से लेकर बाल विकास परियोजना के अधिकारियों/कर्मचारियों की भूमिका एससी-एसटी समेत कमजोर वर्गों के पोषक क्षेत्रों में हेरफेर के साथ आर्थिक प्रभाव में आकर सेविकाओं के चयन में भीषण पक्षपात की होती है।अतीत में ऐसी कई घटनाएं अखबार की सुर्खियां बन चुकी हैं। इसलिए पुरे चयन प्रक्रिया की बीडीओग्राफी भी होनी चाहिए।
वार्ता के अंत में झारखण्ड क्रांति मंच के नेताओं ने कहा है कि अगर किसी केन्द्र पर अधिकारियों/कर्मचारियों व अन्य सम्बन्धितों द्वारा आम सभा में गरीब व कमजोर वर्गों के साथ अन्यान्य होता है,तो पुरे तथ्य व प्रमाण के साथ हमें अवगत कराने का कष्ट करेंगे, निश्चित रूप से झारखण्ड क्रांति मंच उनकी आवाज बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *