आजीविका महिला संकुल संगठन का वार्षिक आम सभा का किया गया आयोजन

0
735ad7de-3626-45c8-a943-17ad59a0b1e4

सगमा : आजीविका महिला संकुल संगठन का वार्षिक आम सभा का किया गया आयोजन

सगमा – प्रखण्ड मुख्यालय स्थित संकुल कार्यालय सगमा के प्रांगन में शुक्रवार को आजीविका महिला संकुल संगठन का वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा का शुभारंभ जिप सदस्य अंजू देवी मुखिया तेजलाल राम पूर्व जिप सदस्य नन्द गोपाल यादव उप प्रमुख अर्जुन पासवान ने दिप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पहले सभी अतिथियों का स्वागत सांस्कृतिक नाच-गान एवं पुष्प गुच्छ और टीका लगाकर स्वागत किया गया। बिपिएम नितिश रंजन सिंह के महिलाओं को संबोधित कर उनका मनोबल बढ़ाया। श्री रंजन ने कहा कि एकीकरण और संगठन के माध्यम से ही महिलाओं का विकास संभव है। संगठन को और मजबूत करने व विस्तृत करने पर जोर दिया। आयोजन के दौरान सभी छूटी हुई गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने व आजीविका के नए संसाधनों को समाज की अंतिम महिला तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया। आयोजन को सफल बनाते हुए समूह की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व डायन प्रथा पर आधारित गरिमा नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। साथ ही क्षेत्र के लोगों को कुप्रथाओं के खिलाफ नए और बेहतर समाज के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया गया। वार्षिक आमसभा में महिला ग्राम संगठनों की 4000 दीदियों ने भाग लिया। इस मौके पर शेशनाथ तिवारी, हरिशंकर महतो, बलवंत सिंह, सुमंत कुमार यादव, संजय कुमार, मिथलेश कुमार, राजेश कुमार सहित आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *