आईएसआईएस से जुड़े दो आतंकियों को एटीएस ने किया गिरफ्तार

0
d33871d0-9c67-4a70-9962-7aad462efb47

आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े दो आतंकियों को एटीएस ने गिरफ्तार किया है. एटीएस की टीम ने हजारीबाग और गोड्डा जिला में कार्रवाई करते हुए दोनों आतंकियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आतंकियो में आरिज हसनैन और मोहम्मद नसीम शामिल है. गिरफ्तार आतंकियों में मोहम्मद नसीम हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के महतो टोला का रहने वाला है. नसीम की गिरफ्तारी हजारीबाग से की गई है. वहीं दूसरे आतंकी मो. आरिज हसनैन गोड्डा जिले के रहमत नगर का रहने वाला है. आरिज की गिरफ्तारी गोड्डा से की गई है. गिरफ्तारी के बाद दोनों आतंकियों को झारखंड एटीएस के मुख्यालय लाया गया है, जहां उनसे एटीएस की टीम पूछताछ कर ही रही है.

एटीएस को सूचना मिली थी कि झारखंड के हजारीबाग और गोड्डा जिला में आईएसआईएस मॉड्यूल को ऑपरेट किया जा रहा है. इसी सूचना पर झारखंड एटीएस ने हजारीबाग और गोड्डा में छापेमारी की गई. जिसमें दो आतंकियों आरिज हसनैन और मोहम्मद नसीम को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार दोनों आतंकी तालिबान आतंकी संगठन के संपर्क में थे. साथ ही दोनों इजराइल और फिलिस्तीन के बीच हो रहे युद्ध को लेकर फिलिस्तीन को सपोर्ट करने के लिए देश छोड़ने की फिराक में थे. साथ ही दोनों आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोगों के संपर्क में थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *