आम कार्यकर्ता को राष्ट्रीय जिम्मेदारी देकर कांग्रेस ने संगठन को सर्वोपरि साबित किया : बिट्टू पाठक
आम कार्यकर्ता को राष्ट्रीय जिम्मेदारी देकर कांग्रेस ने संगठन को सर्वोपरि साबित किया : बिट्टू पाठक
-भीम कुमार को राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड का सह-प्रभारी बनाए जाने पर पलामू के कांग्रेसियों में खुशी
मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू के पूर्व जिला कोऑर्डिनेटर भीम कुमार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) का राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड का सह-प्रभारी बनाए जाने पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और मेहनत का सम्मान बताया है।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह पूर्व जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक आम कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर साबित कर दिया है कि संगठन सर्वोपरि है, व्यक्ति नहीं। पार्टी में समर्पण और मेहनत से काम करने वाले कार्यकर्ताओं की हमेशा कद्र होती है।
उन्होंने कहा कि भीम कुमार ने पलामू जिले के प्रभारी के रूप में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाई। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यक्षमता पर भरोसा जताते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तराखंड का सह-प्रभारी बनाया जाना भी उनके राजनीतिक कौशल और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
बिट्टू पाठक ने कहा कि संगठन को मजबू
उन्होंने कहा कि भीम कुमार ने पलामू जिले के प्रभारी के रूप में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाई। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यक्षमता पर भरोसा जताते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तराखंड का सह-प्रभारी बनाया जाना भी उनके राजनीतिक कौशल और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
बिट्टू पाठक ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से काम करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए कांग्रेस में आगे बढ़ने के रास्ते खुले हैं। भीम कुमार की यह उपलब्धि दूसरे कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अजय साहू, शमीम अहमद राईन, ईश्वरी सिंह, विनोद पाठक, सच्चिदानंद मिश्रा, नफीस खान, देवांग शुक्ला, सौरव पांडेय, कमल कौशल पासवान, रामानंद पांडेय, सुरेंद्र सिंह, तुलसी पासवान, मिट्ठू खान, सनु खान, अमिताभ शर्मा, खुर्शीद खान, मीर खुर्शीद आलम, बिपिन यादव, रोहित पाठक, उमेश यादव, पीयूष गुप्ता और दयानंद सिंह सहित अन्य लोगों ने भी बधाई दी।

