गिरिडीह कांग्रेस ने उपचुनाव की तैयारी की तेज, SIR और 26 नवंबर के संविधान बचाओ अभियान पर बनी रणनीति

गिरिडीह। गिरिडीह कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड अध्यक्षों समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह लोकसभा प्रभारी प्रदीप तुलसियां, सह प्रभारी सन्नी सिन्हा एवं जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में मुख्य रूप से SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से छूटे लोगों के नाम जुड़वाने, आगामी 26 नवंबर को रांची में आयोजित होने वाले संविधान बचाओ अभियान में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस दौरान लोकसभा प्रभारी प्रदीप तुलसियां ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद गिरिडीह विधानसभा सीट रिक्त है। ऐसे में आगामी उपचुनाव को लेकर पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है। बैठक में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी रणनीति को लेकर भी पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के बाद प्रदेश प्रवक्ता पी. नैयर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि SIR प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में जिन लोगों के नाम छूट गए हैं, उन्हें जुड़वाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा 26 नवंबर को रांची में आयोजित संविधान बचाओ अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारी की जा रही है। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने की बात कही।

You may have missed