आईआरबी 10 पलामू वाहिनी मुख्यालय भवन निर्माण की मापी 29 अगस्त को होगी, अंचल अधिकारी पाटन ने दी जानकारी

0
d17b9a6b-38b6-465a-af5c-ba9e2d71c40b

आईआरबी10पलामू वाहिनी मुख्यालय हेड क्वार्टर भवन निर्माण की मापी29अगस्त को :अंचल अधिकारी पाटन

 

पाटन (पलामू ):समादेस्टा आईआरबी 10 पलामू वाहिनी मुख्यालय के हेड क्वार्टर भवन निर्माण हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं समादेस्टा से प्राप्त पत्र के आलोक में अंचल अधिकारी पाटन के द्वारा भूमि की मापी एवं सीमांकन हेतु 29 अगस्त की तिथि तय की गई है l ज्ञात हो कि भवन निर्माण की स्वीकृति वर्ष 2017-18 में ही प्राप्त हो चुकी है, लेकिन स्थल पर कुछ व्यक्तियों के द्वारा विवाद उत्पन्न किए जाने के कारण सीमांकन कार्य नहीं होने से भवन का निर्माण कार्य बाधित है lवर्तमान समय में अंचल अधिकारी पाटन प्रवीण सिंह के द्वारा पहल करते हुए सीमांकन का कार्य करने हेतु तिथि निर्धारित की गई है l साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी गई है l
अंचल अधिकारी पाटन ने थाना प्रभारी पाटन से सीमांकन की तिथि को पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष बल की मांग की है l
साथ ही समादेस्टा आईआरबी 10 को भी अनुरोध किया है कि सीमांकन के दिन कम से कम दो जेसीबी एवं अन्य सीमांकन उपकरणों के साथ स्थल पर स्वयं या अपने प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित रहेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *