पंजाब के युवक की विदेश में गोली मारकर हत्या,

0
ab23bcc54904f8975c22018ebd2b93bc2cde000246e689f0809108363d4fcc4b

पंजाब के युवक की विदेश में गोली मारकर हत्या रोजगार के लिए विदेशों में गए पंजाबी दिन ब दिन वारदातों का शिकार हो रहे हैं। राज्य के खन्ना से फिलीपींस गए युवक की गोली मारकर हत्या करने की घटना उजागर हुई है। गुरदेव सिंह काफी वक्त से मनीला में फाइनांस का काम करते थे।

मृतक मूल रूप से खन्ना के नंद सिंह एवेन्यू का रहने वाला था। उनके घरवालों ने राज्य सरकार से उनका शव मंगवाने की गुहार लगाई है। रिश्तेदार लखवीर सिंह भट्टी ने कहा कि गुरदेव सिंह और उनका बेटा मनीला में फाइनेंस का काम काज करते थे।

इन दिनों गुरदेव सिंह का बेटा घर आया हुआ है। गुरदेव सिंह मनीला में थे। बीती शाम परिवार को फोन पर जानकारी मिली कि गुरदेव सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। भट्टी ने कहा कि गुरदेव सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *