संविधान दिवस पर पांकी प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

संविधान दिवस पर पांकी प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्तियों का हुआ वितरण
पांकी प्रखंड कार्यालय में रविवार की दोपहर संविधान दिवस के अवसर पर प्रखंड सह अंचलकर्मी एव जनप्रतिनिधियों द्वारा संविधान के अनुपालन का संकल्प लिया गया। संकल्प सभा कार्यक्रम के पश्चात दिव्यांगों को ट्राई साइकिल एवं स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस दौरान मौके पर अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुवंर सिंह, बीससुत्री अध्यक्ष मनोज सिंह, उपप्रमुख अमित कुमार चौहान, बीससुत्री उपाध्यक्ष हफीजुल अंसारी, पांकी मुखिया प्रेम प्रसाद, केलहवा मुखिया बसारत हुसैन, पंसस सुनील चौहान सहित कई लोग उपस्थित थे