लातेहार समाहरणालय में मनाया गया संविधान दिवस, उपायुक्त संदीप कुमार ने दिलाई संविधान की शपथ
लातेहार समाहरणालय में मनाया गया संविधान दिवस, उपायुक्त संदीप कुमार ने दिलाई संविधान की शपथ
लातेहार से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट ।
लातेहार समाहरणालय सभागार में इस वर्ष भी 26 नवंबर को संविधान दिवस पूरे सम्मान और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर जिले के उपायुक्त सह डीसी संदीप कुमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने भारतीय संविधान के मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों को बनाए रखने तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस विशेष अवसर पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव सहित जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उसके मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने और संवैधानिक जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
संविधान दिवस का यह आयोजन न केवल भारतीय संविधान के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर बना, बल्कि सभी को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की भी प्रेरणा दी।


