गिरिडीह में ‘गुजरात प्लाईवुड एंड हार्डवेयर’ प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन, प्रदेश अध्यक्ष समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
गिरिडीह में ‘गुजरात प्लाईवुड एंड हार्डवेयर’ प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन, प्रदेश अध्यक्ष समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद..
गिरिडीह। शहर के बरगंडा स्थित पुराना एलआईसी ऑफिस के सामने नवनिर्मित ‘गुजरात प्लाईवुड एंड हार्डवेयर’ प्रतिष्ठान का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के हाथों फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन संचालक सत्येंद्र राणा एवं संजय राणा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा एवं मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह,भाजपा नेता सुरेश साहू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे
उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने प्रतिष्ठान के संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतिष्ठान के शुरू होने से शहरवासियों को प्लाईवुड एवं हार्डवेयर से संबंधित सामग्री की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। समारोह में स्थानीय लोगों की भी उपस्थिति रही.

