मेदिनीनगर में रम्यभूमि सैन्य संगठन ने छठ व्रतियों के बीच बांटे फल, सेवा भाव से मनाया महापर्व

रम्यभूमि त्रिबल सैन्यपरिवार कल्याण फाउंडेशन का छठ महापर्व पर फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन।

मेदिनीनगर, रविवार 15 नवंबर 2026।।

रम्यभूमि त्रिबल सैन्यपरिवार कल्याण फाउंडेशन पलामू प्रमंडल के सभी पूर्व एवं सेवारत सैनिकों ने बेलवाटिका चौक पर में छठ महापर्व के शुभ अवसर पर फल वितरण एवं सेवा कार्य का आयोजन किया। इस पावन अवसर पर पलामू प्रमंडल के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। आस्था के इस महापर्व पर छठ पूजा की महिमा को सम्मान करते हुए छठ घाट की ओर जाने वाले सभी छठ व्रतियों को विविध प्रकार के फलों का एक थैला प्रदान किया गया। रम्यभूमि त्रिबल सैन्यपरिवार कल्याण फाउंडेशन के समाज में अपनी उपस्थिति एवं सेना के प्रति लोगों में विश्वास एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए कई प्रकार के सामाजिक दायित्व एवं भागीदारी निभाती आई है। इस कड़ी में आज संगठन द्वारा आयोजित इस पुनीत कार्य में सभी सम्मानित पूर्व एवं सेवारत सैनिकों ने भागीदारी निभाई। संगठन के सभी सदस्यों ने पूरे जोशो जूनून के साथ इस महापर्व को सेवा एवं समर्पण भाव से मनाया। पलामू प्रमंडल में ऐसा पहली बार कोई सैन्य संगठन बढ़ चढ़ कर समाज में अपनी उपस्थिति को दर्शाने का कार्य कर रही है जिससे संगठन का मनोबल में दिन प्रतिदिन वृद्धि के साथ साथ सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भागीदारी लेने की प्रेरणा मिल रही है।
इस मौके पर संरक्षक श्री रामजी तिवारी, उपाध्यक्ष श्री सुनील सिंह, मुख्य सचिव श्री विकास तिवारी, संगठन मंत्री शौकत अंसारी, गढ़वा जिलाध्यक्ष श्री अशोक तिवारी, पलामू जिला उपाध्यक्ष सह सचिव श्री राजमुनि सिंह, पलामू जिला कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र तिवारी, पलामू प्रखंड अध्यक्ष श्री पंकज तिवारी, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष श्री राम कुमार दुबे, श्री अमित तिवारी, श्री प्रकाश पाण्डेय तथा अन्य सदस्य सम्मिलित रहे।

You may have missed