हरिहरगंज में सुपर स्टार क्लब ने धूमधाम से मनाई लक्ष्मी पूजा महोत्सव की 50वीं वर्षगांठ

हरिहरगंज में सुपर स्टार क्लब ने धूमधाम से मनाई श्री लक्ष्मी पूजा महोत्सव की 50वीं वर्षगांठ, केक काटकर मनाई गई स्वर्ण जयंती

हरिहरगंज (पलामू)। हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में श्री लक्ष्मी पूजा महोत्सव की 50वीं गौरवशाली वर्षगांठ स्वर्ण जयंती के रूप में बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। पिछले 50 दशकों से चली आ रही धार्मिक परंपरा को याद करते हुए सुपर स्टार क्लब के सदस्यों ने इस विशेष आयोजन को यादगार बनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरिहरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष के पति जानू चौधरी एवं वार्ड नंबर 6 के कृष्णा क्रांतिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर एवं केक काटकर किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने एक-दूसरे को स्वर्ण जयंती की बधाई दी और आयोजन की सफलता के लिए क्लब के सदस्यों की सराहना की। सुपरस्टार क्लब के अध्यक्ष हरिओम गुप्ता सचिव सोनू कुमार कोषाध्यक्ष अमन कुमार उपाध्यक्ष ओमप्रकाश आनंद कुमार विकास गुप्ता छोटू गुप्ता सचिव रोशन तथा वॉलिंटियर अजय सोनी विकी छोटू गोस्वामी विकास शिव गुप्ता

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि किसी भी धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की परंपरा को लगातार 50 वर्षों तक जीवंत बनाए रखना अपने आप में गौरव की बात है। सुपर स्टार क्लब के सदस्यों ने अपनी मेहनत, समर्पण और आपसी सहयोग से इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया है। यह महोत्सव केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का भी माध्यम बना हुआ है।

स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान उत्साहपूर्वक केक काटा गया और उपस्थित ग्रामीणों के बीच केक एवं प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं धर्मप्रेमी लोग मौजूद रहे। सभी ने मां लक्ष्मी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।

क्लब के सदस्यों ने इस अवसर पर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। 50 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा ने एक बार फिर साबित किया कि सामूहिक प्रयास, सेवा भावना और आपसी एकजुटता से धार्मिक एवं सामाजिक परंपराओं को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाया जा सकता है।

प्रस्तुति: पलामू संवाददाता, मनोज कुमार गुप्ता