छतरपुर में वीटी सिनेमा हॉल का भव्य उद्घाटन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बोले- अब फिल्म देखने दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा
मनोरंजन की नई सौगात, वीटी सिनेमा हॉल का भव्य उद्घाटन,वित्त मंत्री।
छत्तरपुर अनुमंडलवासियों को फिल्म देखने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा
नौडीहा बाजार (पलामू) छतरपुर अनुमंडलवासियों के लिए मनोरंजन के क्षेत्र में एक नई सौगात मिली है। छत्तरपुर बाजार मुख्य पथ पर स्थित विजय तारा होटल में वीटी सिनेमा हॉल का विधिवत उद्घाटन किया गया। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और गढ़वा के पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर सिनेमा हॉल का शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह में पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सिनेमा हॉल के बाहर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।
इस अवसर पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वीटी सिनेमा हॉल के प्रोपराइटर रविशंकर सिंह उर्फ बबुआ जी सहित सभी उपस्थित गणमान्य लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुमंडल मुख्यालय में सिनेमा हॉल का शुरू होना विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इससे स्थानीय लोगों को मनोरंजन की बेहतर सुविधा मिलेगी और फिल्म देखने के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगा
उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ मनोरंजन, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार भी आवश्यक है। ऐसे प्रतिष्ठानों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावनाएं भी बनती हैं।
वीटी सिनेमा हॉल के प्रोपराइटर रविशंकर सिंह ने बताया कि सिनेमा हॉल में अत्याधुनिक डॉल्बी साउंड सिस्टम, आरामदायक सोफा, कुर्सियों वाली सीटिंग व्यवस्था और बेहतरीन स्क्रीन दर्शकों को सुखद अनुभव देगा।
होटल विजय तारा में पूर्व से ही जिम, बियर बार, रिसॉर्ट व स्विमिंग पूल की व्यवस्था है। अब सिनेमा हॉल शुरू हो जाने से होटल में चार चांद लग गया है। सिनेमा हॉल की साज-सज्जा और व्यवस्था देखकर ऐसा लगता है मानो किसी महानगर के बड़े मॉल के अत्याधुनिक सिनेमा हॉल में फिल्म देखने का अहसास हो रहा है।
इस भव्य उद्घाटन समारोह में नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता उर्फ चुनमुन गुप्ता, उपाअध्यक्ष मंजीत यादव युवा काग्रेस नेता नंदन सिंह उर्फ चिंटू सिंह,संतोष पाठक,,तिलक सिंह, अशोक सोनी, पप्पू सिंह, यशवंत कुमार,टोन वर्मा, मोहन जायसवाल, दीपक पासवान,आलोक यादव छोटन सिंह,समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




