मंजीत सिंह पर हमले के बाद अस्पताल पहुंचे मेयर-डिप्टी मेयर, JMM ने भाजपा के आरोपों को बताया बेबुनियाद

गिरिडीह। बीते कुछ दिन पूर्व हुए जमीन विवाद को लेकर गांधी चौक निवासी मंजीत सिंह बग्गा पर हुए हमले के मामले में शुक्रवार को गिरिडीह नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार व झामुमो नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायल मंजीत सिंह का हालचाल जाना और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।
इस दौरान उपमहापौर सुमित कुमार ने बताया कि उन्होंने मंजीत सिंह और उनके परिवार से मुलाकात की है। उन्होंने इस मामले को लेकर भाजपा की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी।
सुमित कुमार ने कहा कि भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा इस घटना को JMM से जोड़कर गलत बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में जो व्यक्ति जेल गया है, वह भाजपा नेता मनोज साहू का करीबी है और उसका JMM से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है।
उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें बिना किसी जांच के किसी राजनीतिक दल पर आरोप नहीं लगाना चाहिए। किसी भी घटना में आरोप लगाने से पहले तथ्यों और पुलिस जांच का इंतजार करना चाहिए।
मंजीत सिंह पर हुए ह
मले को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। ऐसे में पुलिस जांच के बाद ही घटना में शामिल लोगों और उनके संबंधों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।