राजस्व उप निरीक्षक की हत्या पर पलामू में आक्रोश, काला बिल्ला लगाकर कर्मियों ने जताया विरोध; सुरक्षा की मांग
पलामू – रांची के राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत की हत्या पर पलामू में आक्रोश कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
राजस्व उप निरीक्षक संघ की पलामू इकाई ने जताई चिंता..
मेदिनीनगर सदर प्रखंड कार्यालय मे रांची जिले के राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के मामले को लेकर झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ की पलामू जिला इकाई ने गहरी चिंता व्यक्त की है। इस घटना के विरोध में सदर अंचल कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। राजस्व उप निरीक्षक संघ ने इस मामले में कार्रवाई करने व राजस्वकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। मौके पर सीआई , कर्मचारी कुणाल ने कहा कि राजस्व उप निरीक्षक अपने कार्याें के दौरान विभिान्न क्षेत्रों में जाकर सरकारी दायित्वों का निर्वहन करते हैं। संघने सरकार और जिला प्रशासन से राजस्वकर्मियों की सुरक्षा के लिए पहल करने की मांग की है। इधर संघ के पदाधिकारियों व कर्मियों ने उम्मीद जताया कि प्रशासन इस मामले को लेकर बेहतर कदम उठायेगी। कहा कि इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन भाी किया जायेगा। मौके पर संघ के अध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा, महामंत्री दुर्गेश मुंडा व मुख्य संरक्षक भारत कुमार सिंह ने भाी इस घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन से कार्रवाईँ की मांग की है।

