ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान को भारत का न्योता, 20 नवंबर से दिल्ली में SCO बैठक

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान को SCO के सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होने का न्योता भेजा है। यह बैठक 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होगी। भारत ने पाकिस्तान समेत संगठन के सभी 10 सदस्य देशों को आमंत्रित किया है।
गौरतलब है कि मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था। अब पाकिस्तान को न्योता भेजे जाने को कूटनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
SCO में भारत, पाकिस्तान, चीन, रूस, ईरान, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। यह संगठन क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और स्थिरता जैसे मुद्दों पर काम करता है।