पांकी मध्य क्षेत्र से जिला परिषद का चुनाव लड़ेंगे समाजसेवी उत्तम गुप्ता

पांकी मध्य क्षेत्र से जिला परिषद पद पर चुनाव लड़ेंगे समाजसेवी उत्तम गुप्ता, समर्थकों के साथ की घोषणा
​पांकी
पांकी प्रखंड के जाने-माने समाजसेवी उत्तम गुप्ता ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में उन्होंने अपने आवास पर दर्जनों समर्थकों के साथ एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया, जहाँ उन्होंने आधिकारिक रूप से पांकी मध्य क्षेत्र से जिला परिषद पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की।
​प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उत्तम गुप्ता ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने के संकल्प के साथ मैदान में उतर रहे हैं। उनके इस ऐलान के बाद समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया और लोगों ने उनका फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।
​इस अवसर पर मौके पर पूर्व मुखिया वीरेंद्र पासवान पंचायत समिति सदस्य श्रवण रजक सुभाष सिंह धर्मेंद्र कुमार संतोष गुप्ता विनय चौहान पंकज सिंह कमलेश कुमार मनोज राम गुड्डू यादव दिलशाद अंसारी उमेश गुप्ता दिल्लू सिंह प्रेम सिंह राकेश गुप्ता रिंकू रजक के अलावे अनेकों समर्थक और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने उनके चुनाव में पूरी ताकत से समर्थन करने का संकल्प लिया।