पांकी-रांची मार्ग पर बड़ा हादसा टला, ट्रक से बचने में पेड़ से टकराई कार
पांकी-रांची मार्ग पर सड़क दुर्घटना, ट्रक से बचने के क्रम में पेड़ से टकराई कार, बड़ा हादसा टला
पांकी
थाना क्षेत्र अंतर्गत पांकी-रांची मार्ग पर कारीमाटी घाटी के पास एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक से बचने के प्रयास में एक निजी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
मिली जानकारी के अनुसार, पांकी निवासी रंजीत कुमार गुरुवार की शाम लगभग 7:00 बजे अपने निजी कार्य से अपनी कार JH02BC8733 से पांकी से रांची की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान कारीमाटी घाटी के समीप सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में उनकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के वक्त अचानक हुई इस घटना से चालक घबरा गए।
हादसे के बाद कार की चाबी अंधेरे में घटनास्थल के आसपास कहीं गिरकर गुम हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी चाबी न मिलने पर पीड़ित ने घर फोन करके दूसरी चाबी मंगवाई। इसके बाद उनके दोस्त अपनी गाड़ी से चाबी लेकर पहुँचे और दुर्घटनाग्रस्त कार को टोचन (टच) करके डालटनगंज स्थित टोयोटा सर्विस सेंटर ले जाया गया।
घटना को लेकर पीड़ित रंजीत कुमार के द्वारा मामले की जानकारी पांकी थाना प्रभारी को जानकारी दे दी गई है।

