कांडी प्रखंड में प्रमाण पत्र और राशन कार्ड के काम में परेशानी, बैंक की अव्यवस्था पर उठाए सवाल

झारखंड सरकार में नौकरशाह बेलगाम जनता हो रहे है परेशान
कांडी प्रखंड की जनता का रूटिंग कार्य जैसे आय जाति निवास जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे जरूरी कार्य के लिए कई दिनों से ब्लॉक का चक्कर लगाना पड़ रहा है पदाधिकारी कर्मचारी एस आइ आर के बहाना बनाकर कर जरूरत मंद लोगों को काम किए बिना लौटा दे रहे है जन वितरण प्रणाली में लाभुकों को डीलर बदलना नया राशन कार्ड मोबाइल नंबर जोड़ना आदि को पोटल कई महीनों से बंद है जिससे लाभुकों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस पर न तो प्रशासन का ध्यान है न पदाधिकारी का ध्यान है
इस सरकार में नौकरशाह का आलम यह कि ग्रामीण बैंक में अफसर सही हावी है बैंक में ग्राहकों की सुविधा का ख्याल नहीं रखा जाता है बैंक में ग्राहकों साथ लेन देन में ने वजह परेशान किया जाता है पर्याप्त स्टॉप होने के बावयूद खाता खोलने खाता प्रिंट करने आदि ग्राहकों को परेशान किया जाता है प्रिंट मशीन कई महीनों से खराब है जिससे ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
उपरोक्त समस्याओं को मद्दे नजर उपायुक्त महोदय से अनुरोध है कि बेलगाम कर्मचारी पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए बैंक के अव्यवस्था को ठीक कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही किया जाय
निवेदक रामलाला दुबे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य