गिरिडीह-पचंबा फोरलेन का नाम दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के नाम पर रखने की मांग, प्रतिमा स्थापना का भी आग्रह
गिरिडीह। दिवंगत पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृतियों को संरक्षित रखने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने गिरिडीह-पचंबा नवनिर्मित फोरलेन मार्ग का नाम उनके नाम पर करने की मांग की है। साथ ही पचंबा चौक पर उपयुक्त स्थान चिह्नित कर उनकी प्रतिमा स्थापित करने का भी आग्रह किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश कुमार केडिया ने इस संबंध में उपायुक्त को पत्र सौंपा है। पत्र में कहा गया है कि दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार का गिरिडीह जिले के सर्वांगीण विकास में अविस्मरणीय योगदान रहा है। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
कांग्रेस ने प्रशासन से इस दिशा में अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि फोरलेन मार्ग का नामकरण और प्रतिमा स्थापना से दिवंगत नेता की स्मृतियां जीवित रहेंगी।

