SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक होने की आशंका, बैंक ने शुरू की जांच
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के ग्राहकों की निजी जानकारी की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बैंक के 3,897 ग्राहक रिकॉर्ड डार्क वेब पर उजागर होने की आशंका सामने आई है। इन रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और घर के पते जैसी संवेदनशील जानकारियां शामिल होने की बात कही गई है। SBI को 16 अक्टूबर को थ्रेट इंटेलिजेंस सर्विस प्रोवाइडर, डिफेंस साइबर एजेंसी और CERT-In से संभावित डेटा एक्सपोजर को लेकर अलर्ट मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल डेटा लीक की आशंका की पुष्टि नहीं हुई है और जांच जारी है।

