कुहकुह में बीच सड़क पर गिरा 11 हजार वोल्ट का बिजली तार, आवागमन ठप; बड़ा हादसा टला

कुहकुह बीच सड़क पर गिरा 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल तार,आवागमन ठप

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

नौडीहा बाजार प्रखंड के लालगडा पंचायत अंतर्गत कुहकूह पिकेट के रोड स्थित सुबह 7 बजे बीच सड़क पर 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल तार टूटकर गिर गया है। तार सड़क पर गिरने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है

स्थानीय लोगों ने बताया कि पोल तार काफी समय से जर्जर स्थिति में था और अचानक सड़क पर आ गिरा गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो हादसा हो सकता था।

बीच सड़क पर हाई वोल्टेज तार गिरने से लोगों में आगमन और बिजली प्रभावित है ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग, स्कूली बच्चे और वाहन गुजरते हैं

ग्रामीणों ने बिजली विभाग और प्रशासन से मांग की है कि अविलंब मौके पर पहुंचकर तार को मरम्मत करते हुए बिजली बहाल करने की मांग की है।