दुर्गा पूजा को लेकर एसडीपीओ प्रशांत कुमार अलर्ट, नौडीहा बाजार के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

एसडीपीओ छत्तरपुर ने नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), प्रशांत कुमार ने नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया इस अवसर पर थाना प्रभारी नीरज कुमार सहित पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने पूजा समितियों के सदस्यों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने पूजा समिति के सदस्यों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करने तथा पूजा एवं विसर्जन के दौरान शांति, सौहार्द और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पलामू पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाएँ तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।