अजय देवगन के जुहू बंगले पर BMC की कार्रवाई, कथित अवैध निर्माण के कुछ हिस्सों को तोड़ा
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच मुंबई के जुहू स्थित उनके बंगले पर मुंबई महानगरपालिका (BMC) की कार्रवाई की खबर सामने आई है।
करीब 7,802 वर्ग फुट में फैले बंगले में कथित तौर पर बिना जरूरी अनुमति के आंतरिक बदलाव किए जा रहे थे। इनमें पार्टिशन वॉल, खिड़कियों में बदलाव और अन्य निर्माण कार्य शामिल बताए गए हैं।
बताया जा रहा है कि बीएमसी ने 10 सितंबर 2026 को मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की धारा 354A के तहत नोटिस जारी कर काम रोकने और जरूरी दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी निर्माण जारी रहा, जिसके बाद निगम ने कुछ हिस्सों को तोड़ा।
हालांकि, इस मामले में अजय देवगन या उनकी टीम की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद ही उनका पक्ष स्पष्ट हो सकेगा।

