नगर ऊंटारी पुलिस की तत्परता, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से लापता महिला को सकुशल बरामद किया
दिनांक 08.10.2026 को रांची जिले के बरियातू थाना अंतर्गत रानी बागान निवासी एक 53 वर्षीय महिला के बिना किसी को सूचित किए घर से चले जाने के संबंध में उनके परिजनों द्वारा बरियातू थाना में आवेदन दिया गया था।
परिजनों एवं पुलिस द्वारा खोजबीन किए जाने के क्रम में जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त महिला स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रही हैं। इस संबंध में बरियातू थाना प्रभारी द्वारा दूरभाष के माध्यम से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर उंटारी को सूचना दी गई।
प्राप्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर उंटारी , थाना प्रभारी नगर उंटारी अविनाश राज , महिला थाना प्रभारी नगर उंटारी रुक्मिणी कुमारी एवं पु०अ०नि० अमित प्रशांत एवं आ0 35 अविनाश कुमार गुप्ता के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला को नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पर स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन से सकुशल बरामद कर लिया गया।
आवश्यक कार्रवाई के उपरांत उक्त महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

