थप्पड़ विवाद पर दिल्ली HC का नोटिस, AAP कार्यकर्ता की याचिका पर पुलिस-परवेश वर्मा से जवाब तलब

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता साहिब सिंह की याचिका पर दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा को नोटिस जारी किया। आरोप है कि साहिब सिंह को पिछले महीने सड़क इंस्पेक्शन के दौरान वर्मा ने थप्पड़ मारा था। सिंह ने पुलिस प्रोटेक्शन और घटना की इंडिपेंडेंट जांच के लिए हाई कोर्ट में अर्जी दी है।