मेदिनीनगर में एंटी क्राइम चेकिंग, ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट वालों पर चला अभियान
पलामू – मेदिनीनगर शहर के छः मुहाना चौक पर दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए एंटी क्राइम चेकिंग एवं दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग, बिना हैमलेट बिना लाइसेंस के चालक को पकड़कर चालान काटा गया एवं फोर व्हीलर के चालक को बिना सीट बेल्ट के भी पकड़ कर चालान किया गया है वही चालान काटकर डीटीओ कार्यालय मे भेजा गया.वही ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस् के नेतृत्व मे सभी वाहन चालक को जागरूक भी किया गया और हेलमेट पहनने की सलाह दी गई..ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस ने बताया की पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है….

