अमन सहरावत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

अमन सहरावत ने Aichi-Nagoya Asian Games में 57kg फ्रीस्टाइल कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में उन्होंने नॉर्थ कोरिया के वर्ल्ड चैंपियन चोंग सोंग हान को 11-7 से हराया। यह इस वर्ग में एशियन गेम्स का भारत का पहला गोल्ड और गेम्स में भारत का 20वां स्वर्ण है।