SAIL कर्मचारियों को दुर्गा पूजा का तोहफा, 32 हजार बोनस पर बनी सहमति

दुर्गा पूजा से पहले SAIL कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। NJCS की मैराथन बैठक के बाद प्रबंधन और यूनियन के बीच 32,000 रुपये बोनस पर सहमति बन गई है। वहीं प्रशिक्षु कर्मचारियों को 25,600 रुपये बोनस मिलेगा।
पिछले साल कर्मचारियों को 29,000 रुपये बोनस मिला था। इस बार बढ़ी राशि से बोकारो स्टील प्लांट के करीब 7,000 नियमित और 200 प्रशिक्षु कर्मचारियों को लाभ होगा। सेल में बोनस तय होने के बाद अब कोल इंडिया के लाखों कर्मचारियों की नजरें बोनस के ऐलान पर टिकी हैं।