झारखंड में 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 6 से बारिश और मेघ गर्जन के आसार

रांची समेत झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन 5 अक्टूबर से बादलों की सक्रियता बढ़ेगी। 4 अक्टूबर तक राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। 5 अक्टूबर को हिस्सों में आंशिक बादल छा सकते हैं। 6 अक्टूबर से मौसम में बदलाव के संकेत हैं।
इस दौरान राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन हो सकता है। 7 और 8 अक्टूबर को भी उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा मेघ गर्जन की संभावना है। हालांकि, इस अवधि के लिए किसी जिले में अलग चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है।