बकोरिया में जमीन विवाद, पांच पीढ़ियों से कब्जे वाली जमीन दूसरे के नाम दर्ज कराने का आरोप
राजा जान नहीं रहा, मुसहर गांव बांट दिया — कहावत पर चरितार्थ आज ग्राम बकोरिया में
पलामू जिला मुख्यालय अंतर्गत सतबरा प्रखंड के पंचायत बकोरिया, ग्राम बकोरिया में एक ऐसा मामला सामने आया है जो पुरानी कहावत “राजा जान नहीं रहा, मुसहर गांव बांट दिया” को चरितार्थ कर रहा है।
ग्राम बकोरिया के निवासी नगीना शर्मा, पिता रघुनंदन विश्वकर्मा, का आरोप है कि उनके पूर्वजों द्वारा जोती-कोड़ी जा रही जमीन को उनके ही गोतिया लोगों ने किसी और के नाम पर दर्ज करवा दिया है। नगीना शर्मा का कहना है कि उक्त जमीन पर उनका जोत-कोड़ कब्जा लगातार कायम है। स्थल पर भी उन्होंने यह बात अवगत कराई। फिलहाल उस जमीन पर धान की खेती भी उन्होंने कर ली है। लगभग पांच पीढ़ियों से उनके पूर्वजों और अब स्वयं उनके द्वारा जोत-कोड़ कब्जा बनाए रखा गया है, जो अभी भी जारी है।
बंटवारे के हिस्से में बड़का भीठा नामक स्थल पर तीन कट्ठा जमीन नगीना शर्मा के नाम पर दर्ज है। पूरा बंटवारा उनके गोतिया लोगों द्वारा ही किया गया था और संबंधित कागजात उनके पास मौजूद हैं।
नगीना शर्मा का स्पष्ट कहना है कि जमीन पर उनका वास्तविक कब्जा और खेती है, फिर भी गोतिया लोगों द्वारा इसे किसी और के नाम पर कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामला गंभीर है और प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की जा रही है।

