दासडीह में जेएलकेएम युवा मोर्चा की सभा, कई युवाओं ने संगठन की सदस्यता ली

दासडीह में जेएलकेएम युवा मोर्चा की सभा, संगठन विस्तार पर जोर

कई नए युवाओं ने थामा संगठन का दामन, पदाधिकारियों ने किया स्वागत

गिरिडीह :गांडेय प्रखंड के दासडीह में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम ) युवा मोर्चा के विस्तार एवं संगठन को मजबूत करने को लेकर सभा आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में युवा, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान कई नए साथियों ने संगठन से जुड़कर जेएलकेएम की विचारधारा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय युवा अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने युवाओं से संगठन की मूल भावना और विचारों से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। केंद्रीय संयुक्त सचिव नागेंद्र चंद्रवंशी ने संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने टाइगर जयराम महतो के विचारों एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच पहुंचाने पर जोर दिया। कहा कि संगठन के विचार केवल सभाओं तक सीमित नहीं रहें, बल्कि हर घर और गांव तक पहुंचने चाहिए। केंद्रीय महासचिव यमुना मंडल ने भी संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। युवा मोर्चा से जुड़ने वालों में विनोद सिंह, हरिमन साह, धर्मेश कुमार सिंह, अनुज कुमार गुप्ता, मनोज साह, मंगल किशोर सिंह, सुभाष साह, बाराती सिंह, राम प्रसाद मंडल, कुंदन कुमार, मुरारी साह, राजेश साह, पुच्चू साह, मुरारी ठाकुर, सिंह को कुमार, राजेश मंडल, रोहित मंडल, राम किशोर सिंह और नसरुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोग शामिल रहे। सभी नए सदस्यों का संगठन की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जेएलकेएम के रंजन कुमार की अहम भूमिका रही। मौके पर जिला सचिव सुरेंद्र रवानी, सिद्धांत रंजन, वरीय साथी अशोक कुमार यादव, युवा सदस्य राकेश कुमार वर्मा, युवा केंद्रीय उपाध्यक्ष उदय मंडल एवं युवा केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभा के दौरान नए सदस्यों के जुड़ने से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम संगठन के विस्तार और जनहित से जुड़े मुद्दों को गांव-गांव एवं घर-घर तक पहुंचाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।