गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर डीएवी सीसीएल गिरिडीह में ‘रन फॉर डीएवी’ का आयोजन
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर डीएवी सीसीएल गिरिडीह में ‘रन फॉर डीएवी’ का आयोजन
गिरिडीह। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल, गिरिडीह में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री ओम प्रकाश गोयल ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इसके पश्चात विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने ‘रन फॉर डीएवी’ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य श्री ओम प्रकाश गोयल के नेतृत्व में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर से आसपास के क्षेत्र में दौड़ लगाकर स्वच्छता, अनुशासन, स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। विद्यार्थियों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रप्रेम के विचारों को स्मरण किया गया। प्राचार्य श्री ओम प्रकाश गोयल ने विद्यार्थियों को दोनों महान विभूतियों के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
‘रन फॉर डीएवी’ के माध्यम से विद्यालय परिवार ने स्वस्थ जीवनशैली, एकता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया।

