गिरिडीह में प्रयास स्पोर्ट्स सीजन-04 की तैयारी, उपायुक्त रामनिवास यादव को दिया गया निमंत्रण
उपायुक्त रामनिवास यादव को प्रयास स्पोर्ट्स सीजन-04 का निमंत्रण
गिरिडीह :- प्रयास पहल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्रयास स्पोर्ट्स टूर्नामेंट सीजन-04 को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों ने बुधवार को गिरिडीह के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री रामनिवास यादव से मुलाकात की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने उपायुक्त को टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा।
उपायुक्त रामनिवास यादव ने आयोजन समिति के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए टूर्नामेंट में पहुंचने का आश्वासन दिया। समिति के सदस्यों ने कहा कि युवाओं को खेल से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रयास स्पोर्ट्स का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि प्रयास स्पोर्ट्स सीजन-04 का आयोजन 10 अक्टूबर 2026 से किया जाएगा। उपायुक्त के कार्यक्रम में शामिल होने के आश्वासन से आयोजन समिति एवं खिलाड़ियों में उत्साह है।

