केतार में थाना दिवस आयोजित, पांच आवेदन प्राप्त; सभी मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन
थाना दिवस में पांच आवेदन प्राप्त, सभी मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
केतार। केतार थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न मामलों को लेकर ग्रामीणों की ओर से कुल पांच आवेदन प्राप्त हुए। उपस्थित अधिकारियों ने सभी मामलों की सुनवाई करते हुए पांचों मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया। साथ ही संबंधित पक्षों को आवश्यक निर्देश देते हुए आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
थाना दिवस के दौरान अंचल एवं थाना स्तर से जुड़े मामलों को लेकर अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और आपसी सहमति एवं नियमों के तहत मामलों के समाधान का प्रयास किया। अधिकारियों ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
मौके पर अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, केतार थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह, सीआई सुलेमान अंसारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

